ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

गाडरवारा में जगद्गुरु शंकराचार्य का आगमन, भक्तों ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

पांडे भवन श्री सिद्धि विनायक पैलेस में आध्यात्मिक वातावरण, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

गाडरवारा। नगर में उस समय आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बन गया जब जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती का आगमन हुआ। ग्राम सूखा खैरी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता के पश्चात वे गाडरवारा के कौड़ियां मार्ग स्थित पांडे भवन श्री सिद्धि विनायक पैलेस पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

पुष्प वर्षा और जयघोष से गूंजा परिसर

जैसे ही जगद्गुरु शंकराचार्य का आगमन हुआ, परिसर “जय-जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के नारों से गूंज उठा। भक्तों और धर्मप्रेमियों ने पारंपरिक विधि-विधान से उनका स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रेरणादायक प्रवचन से मिला आध्यात्मिक संदेश

इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य ने अपने संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली प्रवचनों से उपस्थित भक्तजनों को धर्म, सेवा और संस्कारों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार आवश्यक है, तभी राष्ट्र सशक्त और समृद्ध बन सकता है।

उनके आगमन से पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और श्रद्धा का वातावरण निर्मित हुआ।

आधे घंटे प्रवास के बाद सिवनी रवाना

करीब आधे घंटे तक रुककर आशीर्वाद देने के पश्चात जगद्गुरु शंकराचार्य कार द्वारा सिवनी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में शिष्यगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और उनके दर्शन कर स्वयं को धन्य माना।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!