ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

गाडरवारा: ओशो लीला आश्रम में प्रख्यात रामकथा वाचक मोरारी बापू का आगमन, ओशो की स्मृतियों में हुए भाव-विभोर

गाडरवारा में ओशो लीला आश्रम पहुंचे मोरारी बापू; ओशो की स्मृतियों का अवलोकन, पुस्तकालय में हस्ताक्षरित पुस्तकों का निरीक्षण और श्री कृष्ण कुटी में भव्य स्वागत।

गाडरवारा। स्थानीय ओशो लीला आश्रम में विश्वप्रसिद्ध रामकथा वाचक मोरारी बापू का आगमन हुआ। आश्रम पहुंचकर उन्होंने ओशो से जुड़ी अनेक स्मृतियों को साझा किया। मृत्यु संबोधि स्थल पर कुछ देर मौन ध्यान कर ओशो का स्मरण किया और बाल अवस्था में ओशो की प्रथम संबोधि से संबंधित जानकारी आश्रम संचालक से प्राप्त की।
बापू ने कहा— “ओशो शांति का प्रतीक हैं। उनके सन्यासी आध्यात्मिकता के साथ आनंद में जीवन जीते हैं, यही ओशो का मूल संदेश भी है।

ओशो लीला आश्रम
ओशो लीला आश्रम गाडरवारा

वे जल्द ही जबलपुर में आयोजित होने वाली रामकथा के लिए प्रस्थान करेंगे। इससे पहले गाडरवारा आगमन पर धर्मप्रेमी जनता ने उनके दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आश्रम संचालक राजीव जैन ने बापू का शाल-श्रीफल से सम्मान कर ओशो की पुस्तक भेंट की। इसके बाद उन्होंने प्रभु निवास में उस कक्ष का अवलोकन किया जहां ओशो अध्ययन करते थे।

मोरारी बापू ने देखे ओशो के हस्ताक्षर वाले दुर्लभ ग्रंथ

श्री सार्वजनिक पुस्तकालय में भी मोरारी बापू का स्वागत किया गया। यहां उन्होंने ओशो द्वारा हस्ताक्षरित दुर्लभ पुस्तकों, ओशो के पुस्तक जारी रजिस्टर, महात्मा गांधी तथा पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा निकाले गए ऐतिहासिक अखबारों का अवलोकन किया।

पुस्तकालय न्यास अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने जानकारी दी कि पुस्तकालय में ओशो द्वारा दान में दी गई 251 हस्ताक्षरित पुस्तकें सुरक्षित संरक्षित हैं।
इस अवसर पर मोरारी बापू ने वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेंद्र श्रीवास्तव की पुस्तक “सरयू के तट” का विमोचन भी किया।

सार्वजनिक पुस्तकालय ओशो लीला आश्रम
सार्वजनिक पुस्तकालय गाडरवारा

नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पूर्व विधायक साधना स्थापक, डॉ. सुनील शर्मा, आलोक अग्रवाल, शरद खजांची, कमल साहू, राजीव जैन सहित नगर के कई नागरिक उपस्थित रहे।

आदर्श स्कूल पहुंचे बापू, ओशो कक्ष का किया अवलोकन

आदर्श स्कूल, जहां ओशो ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी, वहां भी बापू पहुंचे। स्कूल में ओशो के नाम से निर्मित कक्ष का निरीक्षण कर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रबंधन ने पुष्पमालाएं भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री कृष्ण कुटी गाडरवारा
श्री कृष्ण कुटी गाडरवारा

श्री कृष्ण कुटी में हुआ भव्य स्वागत; आशुतोष राणा परिवार रहा उपस्थित

शांति नगर स्थित फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा के निवास श्री कृष्ण कुटी में मोरारी बापू के स्वागत हेतु सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।
पूजा कक्ष में उन्होंने परमपूज्य पंडित देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ का भी स्मरण किया और कहा—
“ओशो की धरा में आनंद ही आनंद है। यह क्षेत्र आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत है।”

 

श्री कृष्ण कुटी गाडरवारा

यहां श्याम राजू नीखरा ने शाल-श्रीफल और पुष्पमालाएं भेंट कर उनका सम्मान किया। शक्कर के दाने परिवार के लगभग सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

हेलीपैड पर उमड़ा जनसैलाब

ओशो लीला आश्रम

शिवांगन कॉलोनी स्थित हेलीपैड पर मोरारी बापू का हेलीकॉप्टर आगमन हुआ, जहां उनके दर्शन को भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद वे कार से ओशो लीला आश्रम पहुंचे।
आश्रम में ओशो के सन्यासी मेहरून रोब में ध्यान एवं आनंद की अनुभूति में लीन दिखाई दिए। वहीं स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं नगर पालिका का व्यापक प्रबंध देखने को मिला।

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!