क्राइममध्य प्रदेश
गाडरवारा में अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाइकिल में लगाई आग, आधी रात हुई वारदात से मचा हड़कंप
गाडरवारा के पटेल वार्ड में देर रात अज्ञात व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना रात 2 से 2.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

गाडरवारा। शहर के पटेल वार्ड में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। यह घटना रात करीब 2 से 2.30 बजे के बीच की बताई जा रही है।
पीड़ित देवेंद्र छीपा ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। अचानक तेज रोशनी और धुआं देखने पर घरवाले जाग गए। बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल धू-धू कर जल रही थी।
घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आगजनी में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना से वार्ड में दहशत का माहौल बना हुआ है।








