26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह: ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची में संशोधन, नरसिंहपुर में मंत्री उदय प्रताप सिंह ध्वज फहराएंगे
नरसिंहपुर में मंत्री उदय प्रताप सिंह, खंडवा में कुंवर विजय शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की जिलेवार सूची में संशोधन किया गया है।
इस संबंध में वल्लभ भवन, भोपाल से जारी आदेश क्रमांक F 05-12/2025/1/4, दिनांक 23 जनवरी 2026 के माध्यम से सभी संबंधित कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। यह संशोधन विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 21/01/2026 के संदर्भ में किया गया है।
इन जिलों में ये होंगे मुख्य अतिथि
संशोधित आदेश के अनुसार 26 जनवरी 2026 को ध्वज फहराने हेतु निम्नलिखित मुख्य अतिथियों की नियुक्ति की गई है—
- खंडवा – श्री कुंवर विजय शाह, माननीय मंत्री
- नरसिंहपुर – श्री उदय प्रताप सिंह, माननीय मंत्री
- मुरैना – श्री एदल सिंह कंषाना, माननीय मंत्री
- रतलाम – श्री चेतन्य काश्यप, माननीय मंत्री
- पन्ना – श्री इंदर सिंह परमार, माननीय मंत्री
- दमोह –श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, माननीय राज्यमंत्री
- सतना – श्रीमती प्रतिमा बागरी, माननीय राज्यमंत्री
- सिंगरौली – श्रीमती राधा सिंह, माननीय राज्यमंत्री
- कटनी – जिला कलेक्टर
- दतिया – जिला कलेक्टर
- राजगढ़ – जिला कलेक्टर
- मैहर – जिला कलेक्टर
- सीहोर – जिला कलेक्टर
- डिंडौरी – जिला कलेक्टर
यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।
गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयारियां तेज
आदेश जारी होने के बाद संबंधित जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथियों के कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था एवं आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।








