अग्रवाल युवा परिषद गाडरवारा का गठन: अंशुल अग्रवाल बने अध्यक्ष
गाडरवारा में अग्रवाल समाज की अग्रवाल युवा परिषद का गठन सर्वसम्मति से किया गया। अंशुल अग्रवाल को अध्यक्ष, सीए कार्तिक खजांची को उपाध्यक्ष और सीए प्राजंल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

गाडरवारा। शहर में अग्रवाल समाज गाडरवारा के युवा संगठन अग्रवाल युवा परिषद का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है। इसमें समाज के युवाओं को जिम्मेदारी देते हुए संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का प्रयास किया गया है।
ये बने पदाधिकारी
गठन के दौरान सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—
- अध्यक्ष: अंशुल अग्रवाल
- उपाध्यक्ष: सीए कार्तिक खजांची
- कोषाध्यक्ष: सीए प्राजंल अग्रवाल
- सचिव: शुभांशु अग्रवाल
- सह सचिव: नचिकेत अग्रवाल
समाज के वरिष्ठजनों ने दी शुभकामनाएं
अग्रवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि युवा परिषद के गठन से समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों को नई गति मिलेगी।
समाज के लोगों का कहना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।







