मध्य प्रदेश

प्रशासन गाँव की ओर अभियान: ग्राम पंचायत ढिंगसरा में जनसम्पर्क व जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

पेंशन, राशन कार्ड, आधार, संबल, मनरेगा सहित पंचायत संबंधी समस्याओं का किया गया समाधान

गाडरवारा/साईंखेड़ा। गाडरवारा-साईंखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ढिंगसरा में मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत जनसम्पर्क एवं जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्राथमिक शाला परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों की विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर निराकरण किया गया।

शिविर में पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, संबल कार्ड, जॉब कार्ड ई-केवाईसी, मनरेगा सहित अन्य पंचायत संबंधी कार्यों में आ रही परेशानियों का समाधान किया गया। ग्रामीणों से आवेदन लेकर संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर जनपद पंचायत साईंखेड़ा के नोडल अधिकारी श्री द्रोण मंडलेकर, ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रीति राजकुमार पटेल, पंचायत सचिव प्रशांत सिंह तोमर, सहायक सचिव राजकुमार अहिरवार उपस्थित रहे।

साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हरि विश्वकर्मा, सहायिका ममता कहार, आशा कार्यकर्ता अनिता अहिरवार, अमरता स्व सहायता समूह की महिलाएं शिववती अहिरवार, सविता बाई, अंजू बाई, रुक्मणि, राजेंद्र ठाकुर, प्राथमिक शाला ढिंगसरा के शिक्षक मानक लाल अहिरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

योजनाओं की दी गई जानकारी

शिविर के दौरान ग्रामीणों को मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं नवीन जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई और पात्र हितग्राहियों के आवेदन लेकर उनका समाधान किया।

ग्रामीणों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए प्रशासन गाँव की ओर अभियान की सराहना की और इसे आमजन के लिए लाभकारी पहल बताया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!