ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

त्योहार पर शांति कायम रखने सड़कों पर उतरा प्रशासन, CCTV निगरानी में रहेगा गाडरवारा

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु गाडरवारा में प्रशासन का संयुक्त फ्लैग मार्च, चैक पोस्ट एवं पेट्रोलिंग पार्टियाँ रहेंगी तैनात, सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की निगरानी में होंगे त्यौहार

गाडरवारा/नरसिंहपुर। रंगपंचमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत संवेदनशील क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल-ढाबों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन तलाशी ली जा रही है। साथ ही जगह-जगह चेक पोस्ट स्थापित कर बाहर से आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

गाडरवारा में संयुक्त फ्लैग मार्च

दिनांक 02 मार्च 2026 की शाम गाडरवारा नगर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कलावती ब्यारे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ललित सिंह डागुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान एवं राजस्व व पुलिस स्टाफ ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला।

सीसीटीवी निगरानी में रहेगा त्योहार

पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय रहेंगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

अफवाहों से दूर रहने की अपील

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने जिलेवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सामंजस्य के साथ मनाएं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार से शांति भंग करने वाले तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!