मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

गाडरवारा: बीए प्रथम वर्ष के परिणाम में गड़बड़ी का आरोप, ABVP ने कुलसचिव RDU जबलपुर के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा के महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में BA प्रथम वर्ष के परिणाम में गंभीर गड़बड़ी का आरोप। कई छात्रों को हिंदी में 0, 4 और 5 अंक, उपस्थित होने पर भी अनुपस्थित दर्शाया गया। ABVP ने कुलसचिव RDU जबलपुर के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

गाडरवारा। महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाडरवारा में बी.ए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। 28 नवंबर को घोषित हुए परिणाम में कई विद्यार्थियों को हिंदी विषय में 0, 4 और 5 अंक दिए गए हैं, जबकि छात्रों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा पूरी तरह सही लिखी थी।

इतना ही नहीं, कई विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित दर्शाया गया है, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

पिछले वर्ष भी 80% विद्यार्थी फेल हुए थे

छात्रों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। बीते वर्ष भी बी.ए प्रथम वर्ष के लगभग 80% विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया था। लगातार दो वर्षों से परिणामों में आ रही इस गड़बड़ी को लेकर छात्र संगठनों ने गंभीर चिंता व्यक्त की है।

ABVP ने सौंपा ज्ञापन

इन विसंगतियों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य को कुलसचिव, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDU) जबलपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ABVP ने मांग की है कि—

  • उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए
  • जिन छात्रों को गलत तरीके से अनुपस्थित दर्शाया गया है, उनकी उपस्थिति की पुनः जाँच की जाए
  • मूल्यांकन में हुई गड़बड़ियों की जांच समिति गठित की जाए
  • छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सही परिणाम जारी किए जाएं

छात्रों में आक्रोश, जल्द समाधान की मांग

परिणामों में गड़बड़ी के चलते छात्रों व अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि ऐसी त्रुटियाँ छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!