बीटीआई स्कूल में तेजस्वी मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने दिखाया नवाचार
गाडरवारा के पीएमश्री शासकीय बीटीआई स्कूल में तेजस्वी मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, छात्रों ने विज्ञान और नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।

गाडरवारा। स्थानीय पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) में गत दिवस तेजस्वी कार्यक्रम एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान, पर्यावरण, तकनीक एवं सामाजिक विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए और विभिन्न रचनात्मक स्टॉल लगाए, जिन्हें देखकर अतिथियों और शिक्षकों ने छात्रों की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं तथा सीखने की प्रक्रिया को व्यवहारिक बनाते हैं।
विद्यालय की प्राचार्य सुनीता पटैल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों ने इस मेले की तैयारी कई दिनों पहले से की थी। यह प्रदर्शनी छात्रों की मेहनत, रचनात्मकता और टीमवर्क का परिणाम है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती है।

शिक्षकों का रहा सक्रिय सहयोग
कार्यक्रम के सफल आयोजन में तेजस्वी कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती शकुंतला मांझी, विज्ञान प्रभारी श्रीमती अलका कोरी, के.के. राजोरिया, अमित पटेल, पुष्पा बरहैंया, एस.एन. बसेड़िया, राजेश दुबे, मलखान मेहरा, मनमोहन शर्मा, श्रीमती सुलेखा गुप्ता, श्रीमती ज्योत्सना दुबे, प्रमोद राय, सतीश परिहार, उरदेनिया जी, सविता मिश्रा, सुनीता शर्मा, गीता राय, सरिता मालवी, साधना कुशवाहा, किरण अग्रवाल, पुष्पा विश्वकर्मा, अपर्णा ब्राउन, सरिता कटारे सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

तेजस्वी मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की सहभागिता और उत्साह देखते ही बनता था। यह आयोजन न केवल छात्रों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बना, बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभा को मंच भी प्रदान करता नजर आया।







