शाहपुर में 11 फरवरी 2026 को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन

संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता
शाहपुर।
अखिल हिंदू समाज के तत्वावधान में दिनांक 11 फरवरी 2026 को शाहपुर स्थित महात्मा मनसुखदास बाबा प्रांगण में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हाल ही में एक महत्वपूर्ण कार्यवृत्त बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से पंडित सुरेश परसाई को आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान सम्मेलन की रूपरेखा, व्यवस्थाएं एवं सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजकों के अनुसार यह एक दिवसीय सम्मेलन होगा, जिसमें लगभग 5000 से अधिक हिंदू कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शाहपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं समीपवर्ती गांवों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जाएगी।
आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है। आगामी दिनों में सम्मेलन के प्रचार-प्रसार को और तेज किया जाएगा तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियों का वितरण किया जाएगा।







