Gadarwara News: विद्युत चोरी के प्रकरणों में न्यायालय ने जारी किए गिरफ्तारी वारंट
विशेष विद्युत प्रकरणों में दो आरोपियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

गाडरवारा। विद्युत चोरी के प्रकरणों में न्यायालय द्वारा दो आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत दिनों मा. विशेष न्यायाधीश एवं जिला सत्र न्यायाधीश गाडरवारा श्री आर.पी. षष्ठम के न्यायालय द्वारा विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत दर्ज विशेष विद्युत प्रकरणों में यह कार्रवाई की गई।
बताया गया है कि वितरण डोभी के अंतर्गत दर्ज विद्युत चोरी के प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र किरार आत्मज गयालाल किरार, निवासी नैरगपुर, थाना एवं तहसील तेंदूखेड़ा तथा आरोपी सुदामा किरार आत्मज खेतसिंह किरार, निवासी करहैया, थाना एवं तहसील तेंदूखेड़ा के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।
विद्युत चोरी के मामलों में न्यायालय की इस कार्रवाई से विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में कार्रवाई का संदेश गया है।







