विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

संवाददाता पूजा मालवीय
करेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वर्गीय श्री उत्तम लूनावत (पूर्व विधायक) पार्क, मालपानी नगर, सुभाष वार्ड में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के पश्चात भाजपा नगर मंडल करेली की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता संवाद एवं जनसेवा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन कृपाल सिंह सोहल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला ममार, उपाध्यक्ष अनीता नेमा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पार्षद, एल्डरमैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर एवं नगर पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।







