क्राइममध्य प्रदेश

MP News: 11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, हंसिया से गला रेतकर शव ड्रम में छिपाया

सतना में 11 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या, हंसिया से गला रेतकर शव ड्रम में छिपाया। पुलिस ने संदिग्ध ड्राईक्लीनर की तलाश शुरू की।

सतना। मध्य प्रदेश के सतना में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। शहर के सिद्धार्थ नगर स्थित प्रिया नर्सरी के पास सोमवार दोपहर 11 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बंद कमरे के अंदर रखे एक नीले ड्रम से बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसे देखकर पुलिस और स्थानीय लोग भी सन्न रह गए।

हंसिया से गला रेतकर की गई हत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने हंसिया से बच्चे का गला रेतकर हत्या की और फिर शव को ड्रम में छिपा दिया। वारदात के बाद कमरे को बाहर से बंद कर आरोपी फरार हो गया।

घर में अकेले थे बच्चे

जानकारी के अनुसार, सभापुर थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी आशा रजक पिछले एक साल से सिद्धार्थ नगर में किराए के मकान में रह रही थी।

उनका पति नासिक में रहता है और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। आशा घरों में काम कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है।

शनिवार सुबह वह काम पर गई थी। बड़ा बेटा शिवाकांत अपने काम पर चला गया, जबकि घर में बेटी सेजल और 11 वर्षीय बेटा शिवराज उर्फ बादल मौजूद थे।

लौटने पर बाहर से बंद मिला घर

दोपहर करीब 12:30 बजे जब आशा रजक वापस लौटी, तो घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला और दोनों बच्चे गायब थे।

शक होने पर आसपास तलाश की गई, जिसके बाद कमरे के अंदर रखे ड्रम से बच्चे का शव मिलने पर सनसनी फैल गई।

संदिग्ध पर पुलिस का शक

इस जघन्य हत्या के मामले में पुलिस को सब्जी मंडी/बस स्टैंड क्षेत्र के एक ड्राईक्लीनर दुकानदार पर संदेह है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!