मध्य प्रदेश

गाडरवारा नगर पालिका ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पारित किया प्रस्ताव

गाडरवारा नगर पालिका परिषद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया। महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष सम्मेलन आयोजित।

 

गाडरवारा। नगर पालिका परिषद गाडरवारा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) के समर्थन में एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान संसद द्वारा पारित इस ऐतिहासिक कानून को स्थानीय स्तर पर मजबूती देने के लिए नगर पालिका परिषद ने प्रस्ताव पारित कर इसका समर्थन किया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

नगरपालिका सभागार में आयोजित इस बैठक में पक्ष-विपक्ष के सभी पार्षदों के साथ विशेष रूप से महिला पार्षदों और नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया और अधिनियम का समर्थन किया।

स्थानीय नेताओं ने इस कानून को महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

नपा अध्यक्ष ने बताया ऐतिहासिक फैसला

नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि:

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय है। दशकों के संघर्ष के बाद महिलाओं को संवैधानिक सम्मान मिलने जा रहा है।”

उन्होंने महिला शक्ति को इस उपलब्धि पर बधाई भी दी।

कई जनप्रतिनिधि और नेता रहे उपस्थित

इस अवसर पर गाडरवारा विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक,
पूर्व विधायक पं. नरेश पाठक,
पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राव संदीप सिंह,
अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल खटीक,
भाजपा नेता घनश्याम राजपूत,
युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रियांक जैन,
समाजसेवी शैलेन्द्र जैन, दिनेश मालपानी,
भाजपा नेता मिनेंद्र डागा,
बसंती पालीवाल, शिरोमणी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मनोनीत पार्षदों का हुआ स्वागत

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा ने नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!