10वीं में रुद्राक्षी राठौर का शानदार प्रदर्शन, 91% अंक के साथ किया टॉप

संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता
शाहपुर — नगर की होनहार छात्रा रुद्राक्षी राठौर ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
रुद्राक्षी गुड सैफर्ड स्कूल, नीम ढाना (मोतीढाना) की इंग्लिश मीडियम की छात्रा हैं। शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही रुद्राक्षी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
रुद्राक्षी की माता श्रीमती पम्मी दिनेश राठौर और पिता दिनेश राठौर (छोटू), जो कि नगर परिषद शाहपुर के उपाध्यक्ष हैं, ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता मिलती है। परिवार का मुख्य व्यवसाय किराना, उर्वरक एवं खेती है।
वहीं रुद्राक्षी के दादा विश्राम राठौर, जो उत्तर वन मंडल शाहपुर में रिटायर्ड डिप्टी रेंजर रह चुके हैं, ने भी पोती की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रुद्राक्षी की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और नगरवासियों ने भी उसे बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।







