क्राइममध्य प्रदेश

करेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक तस्कर व IPL सट्टा संचालक गिरफ्तार

मतदाता पूजा मालवीय

करेली नरसिंहपुर। करेली में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर और IPL सट्टा संचालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने लाल पुल क्षेत्र से तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 6.11 ग्राम स्मैक (कीमत करीब ₹60,000) बरामद की। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, अलग कार्रवाई में IPL सट्टा संचालक को पकड़ा गया। उसके पास से मोबाइल, नगद राशि और सट्टे का रिकॉर्ड जब्त किया गया। आरोपी पर धारा 49 BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!