मध्य प्रदेश
तुलसी साहित्य अकादमी नरसिंहपुर कार्यकारिणी घोषित, संतोष अग्रवाल बने अध्यक्ष
भोपाल स्थित तुलसी साहित्य अकादमी ने नरसिंहपुर जिला कार्यकारिणी घोषित की, संतोष अग्रवाल बने अध्यक्ष। नई टीम में कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका/नरसिंहपुर। तुलसी साहित्य अकादमी मुख्यालय भोपाल द्वारा जिला शाखा नरसिंहपुर की नई कार्यकारिणी का गठन कर उसे अनुमोदित कर दिया गया है। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन तिवारी आनंद द्वारा गत दिवस की गई।
संतोष अग्रवाल को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
घोषित कार्यकारिणी में संतोष अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ विभिन्न पदों पर सक्रिय और अनुभवी लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी में ये पदाधिकारी शामिल
नई जिला कार्यकारिणी इस प्रकार है—
- उपाध्यक्ष: दीपक गुप्ता
- सचिव: कुंजबिहारी यादव
- सह सचिव: विवेक कुमार दीक्षित (गाडरवारा)
- कोषाध्यक्ष: धनराज विश्वकर्मा (सालीचौका)
कार्यकारिणी सदस्य:
गोलू बसुरिया, रामेश्वर पटेल, उमाशंकर राय, राजेश पाल, सर्वप्रिय
संरक्षक:
- डॉ. गणेश कुमार सोनी
- डॉ. विवेक सक्सेना
शुभकामनाओं का दौर
नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनके शुभचिंतकों और क्षेत्रीय साहित्य प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई जा रही है कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।







