ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

नरसिंहपुर: महाशिवरात्रि पर महादेव पिपरिया घाट में डूबा किशोर, एसडीआरएफ की तलाश जारी

नरसिंहपुर के महादेव पिपरिया घाट पर महाशिवरात्रि के दिन 15-16 वर्षीय ओम राजोरिया नर्मदा में डूब गया। पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी।

नरसिंहपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था और श्रद्धा के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पर नर्मदा स्नान के दौरान एक किशोर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना आज रविवार की है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और एसडीआरएफ की टीम ने सघन तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

पिता के साथ स्नान के लिए आया था

डूबे किशोर की पहचान ओम राजोरिया (15-16 वर्ष) पिता टीकाराम राजोरिया, निवासी केंद्रीय जेल कॉलोनी जबलपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह अपने पिता के साथ रिश्तेदारी में ग्राम बड़गांव आया हुआ था। महाशिवरात्रि के अवसर पर दोनों नर्मदा स्नान के लिए महादेव पिपरिया घाट पहुंचे थे।

स्नान के बाद उसके पिता मंदिर में जल चढ़ाने गए। इसी दौरान किशोर गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

नाम और अवसर का भावुक संयोग

घटना में एक मार्मिक संयोग भी सामने आया है—बालक का नाम ‘ओम’, घाट का नाम ‘महादेव’ और दिन ‘महाशिवरात्रि’। इस त्रिसंयोग ने मौके पर मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

ठेमी थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। किशोर की तलाश जारी हैं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तट पर स्नान के लिए पहुंचे थे। इस दुखद घटना के बाद घाट पर शोक का माहौल है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!