मध्य प्रदेश

एसडीएम के आदेश बेअसर, दो दिन बाद भी नहीं हटे मेला-झूले, प्रशासनिक आदेशों की उड़ रहीं धज्जियाँ, कार्रवाई पर सवाल

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा

मंडीदीप। नगर में आयोजित हो रहे मेले में झूले लगाने की अनुमति बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े कारणों को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम गौहरगंज द्वारा निरस्त कर दी गई थी। इसके बावजूद आदेश जारी होने के दो दिन बाद भी मेला और झूले जस के तस लगे हुए हैं, जिससे प्रशासन की सख़्ती पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, नगर के कुछ नेता धर्म की आड़ लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं एक मुस्लिम नेता के आगे हुआ भी प्रशासन नतमस्तक नहीं करा पा रहा प्रशासन अपने ही आदेशों का पालन आपको बता दें कि एसडीएम एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के स्पष्ट आदेशों के बावजूद ज़मीनी स्तर पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इससे पहले भी मंडीदीप में लगे मेलों के दौरान लड़ाई-झगड़े और विवाद की घटनाएँ हो चुकी हैं। वर्तमान में वार्ड क्रमांक 1 में जिस स्थान पर मेला लगाया जा रहा है, मेला स्थल के सामने विशेष समुदाय का मोहल्ला होने के कारण किसी भी छोटी बात पर बड़ा विवाद उत्पन्न होने और नगर का माहौल बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

प्रशासन ने अनुमति निरस्त करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा था कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, लेकिन ज़मीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

गंभीर आरोप यह भी सामने आए हैं कि मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री की तस्वीरों का दुरुपयोग कर बिना वैधानिक अनुमति झूले लगाए गए, जिससे जनप्रतिनिधि व शासन-प्रशासन की छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया गया। नगर पालिका द्वारा झूले हटाने के आदेश जारी किए गए, लेकिन कर्मचारी आदेशों का पालन कराने में खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आख़िर किसके दबाव में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं? क्या प्रशासन अपने ही आदेशों को लागू करा पाएगा? अब मंडीदीप की जनता को तय करना होगा कि वह धर्म की आड़ लेकर वसूली करने वाले नेताओं का साथ देगी या फिर स्कूल के बच्चों के भविष्य, सुरक्षा और नगर की शांति को प्राथमिकता देगी।

इनका कहना है

“यदि SDM गौहरगंज और नपा मंडीदीप द्वारा मेला क्षेत्र पर रोक लगाई है तो उसका पालन होना चाहिए, बिना अनुमति के मेला झूला लगाना उचित नहीं है!

रहवासी वार्ड क्रमांक 1
एडवोकेट चंद्रभान उपाध्याय

वार्ड क्रमांक 1 में बिना अनुमति के मेला लगा दिया गया है हमारे नपा कार्यालय से हटाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं तत्काल आदेशों का पालन कर मेला व झूलो को हटाया जाए

भाजपा क्रमांक 7
पार्षद दौलतराम इक्के

“बच्चों के परीक्षाओं की वजह से शासन ने जो निर्णय लिया है बहुत ही सराहनीय है इस मेले को तत्काल यहां से हटाकर कहीं और शिफ्ट किया जाए शासन के आदेशों का पालन किया जाए!

पूर्व नेता प्रतिपक्ष
वार्ड क्रमांक 5 अख्तर अली

“जब सियासन ने अनुमति नहीं दी फिर झूले खड़े करना एवं मेला लगा रहना शासन के आदेशों का उल्लंघन है जब शासन के ही आदेशों की अवहेलना हो रही है तो आम नागरिक कहां जाए।

भाजपा पूर्व पार्षद
सज्जन सिंह पाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!