मध्य प्रदेश
नगर में विराजित 108 महाकाली पंडाल में उमड़े हजारों श्रद्धालु

संवाददाता पूजा मालवीय
करेली। नवरात्रि के नवमी पर जय भोले दुर्गा उत्सव समिति हनुमान वार्ड करेली द्वारा आयोजित माता महाकाली के ही 108 स्वरूपों के दर्शन करने हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, ये आयोजन अभी तक का सबसे अलग आयोजन है, जहा माता महाकाली के 108 स्वरूपों को सुंदर प्रतिमाओं के माध्यम से एक ही पंडाल में दर्शाया गया है।
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया ने लिया जायजा
नवमी की भीड़ भाड़ को सुलभ और नियंत्रित करने अतिरिक पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मोर्चा संभाला और माता के 108 स्वरूपों के दर्शन किया। दर्शन के बाद श्री संदीप भूरिया ने इस आयोजन की विरलता की प्रशंसा की।








