स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश

ताज कृपा दरबार में वार्षिकोत्सव उर्स सम्पन्न

ताजुल औलिया की सौवीं पुण्यतिथि शताब्दी पर विशेष आयोजन

गाडरवारा (नरसिंहपुर)।नगर की आस्था, सद्भाव और सर्वधर्म समभाव का प्रतीक ताज कृपा दरबार में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला वार्षिकोत्सव उर्स इस वर्ष विशेष रूप से संपन्न हुआ। इस बार आयोजन इसलिए भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि यह वर्ष भारतभूमि में जन्मे पहले सूफी संत ताजुल औलिया की सौवीं पुण्यतिथि शताब्दी का है।

वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रभाकरराव डहाके अध्यक्ष श्री ताज दरबार बाकी, नागपुर तथा ताज कृपा दरबार गाडरवारा के प्रधान मुखिया के मार्गदर्शन में और दरबार के संस्थापक नासिर मासाब की परंपरा के अनुरूप किया गया। इस अवसर पर जनाब अल्लामा कारी इसराइल साहब (करेली) की विशेष उपस्थिति रही।

वैदिक पूजा-अर्चना से हुआ आरंभ

कार्यक्रम के प्रथम चरण की शुरुआत दरबार क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध देवस्थान शिव डमरू घाटी में वैदिक विधि-विधान के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने फूल-माला, इत्र, चंदन अर्पित कर महाप्रसाद ग्रहण किया और सर्वजन कल्याण की प्रार्थना की।

संत परंपरा के प्रति श्रद्धा

संध्या काल में दूसरे चरण का शुभारंभ नासिर मासाब की स्थापित परंपरा के अनुरूप हुआ। उत्साह और उमंग के बीच श्रद्धालुओं ने ताजुल औलिया नागपुर, दादाजी केशवानंद धूनी वाले, शिरडी के साई बाबा, शेगांव के गजानन महाराज, भक्त रामकृष्ण परमहंस सहित देश के प्रमुख संतों की प्रतिमाओं पर फूल-माला, सेहरा और चंदन अर्पित किया।

इसके पश्चात करेली से पधारे मौलाना कारी साहब ने सरकार ताजुल औलिया की शान में विशेष गीत व नात पेश कीं। उन्होंने देश में अमन-चैन, शांति, समृद्धि, आरोग्यता और मानवीय मूल्यों की रक्षा हेतु सामूहिक प्रार्थना भी करवाई।

विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

अंतिम चरण में दरबार प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें दरबारी क्षेत्र के बच्चों के साथ-साथ नगर के सैकड़ों श्रद्धालु, शुभचिंतक और सभी वर्गों के लोग सम्मिलित हुए।

भंडारे में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, मिनेन्द्र डागा, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र गूजर, खेरापति मठ के प्रमुख विमल गुप्ता, रफीक साहब एडवोकेट, लखन पटैल, मनोज पटैल, राजेश शर्मा ‘गुट्टी’, किसान नेता पवन पटैल, शिवानंद जी, अनुयायी परेश शर्मा, यशवंत राव नायक, गिरिराज अग्रवाल, जय मोहन शर्मा, संजय पटैल सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सफल आयोजन के लिए विशेष प्रयास

वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में दरबारी सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। इसमें महेश नेमा, टनटू दादा जी (प्रधान अर्चक), अशोक मोलासरिया, सुरेन्द्र सोनी, परषोतम पलोड, हेमन्त परचानी, रूपेश परचानी, विमलेश प्रजापति (आमगांव), एम.एस. मेहरा, रिंकू सोनी (पिपरिया), अखिलेश चौरसिया, अशोक झारिया, राजकुमार साहु, रामकृष्ण सेन, महेंद्र महाराज (भटेरा), हरिसिंह कीर, सगीर भाईजान आदि का सराहनीय योगदान रहा।

दरबार परिवार ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। नगर सहित पूरे जिले में इस आयोजन की व्यापक प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button