मध्य प्रदेश

गाडरवारा में महाराजा खेतसिंह खंगार जूदेव की 885वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई, मंत्री राव उदयप्रताप सिंह रहे मुख्य अतिथि

गाडरवारा में महाराजा खेतसिंह खंगार जूदेव की 885वीं जयंती समारोह भव्य रूप से आयोजित, मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने सामाजिक भवन निर्माण हेतु 7.50 लाख रुपये की घोषणा की।

गाडरवारा। स्थानीय आजाद भवन में खंगार समाज सेवा विकास समिति के तत्वावधान में खंगार समाज के गौरव, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक महाराजा खेतसिंह खंगार जूदेव की 885वीं जन्म जयंती समारोह भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंगार राजवंश की कुलदेवी गजानन माता के पूजन तथा महाराजा खेतसिंह खंगार जूदेव के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात महाराजा खेतसिंह जी के शौर्य, वीरता, पराक्रम एवं सामाजिक योगदान पर विचार व्यक्त किए गए।

सामाजिक एकता और भवन निर्माण के लिए मंत्री की घोषणा

मुख्य अतिथि मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक एकता, समरसता, राष्ट्रप्रेम, सभ्यता और संस्कृति को ऐसे सामाजिक आयोजनों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने खंगार समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए सामाजिक भवन निर्माण हेतु 7 लाख 50 हजार रुपये की घोषणा की।
साथ ही समाज की प्रतिभावान छात्रा कु. नंदिनी, आत्मजा स्व. बंशीधर के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा भी की।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में
नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पूर्व विधायक नरेश पाठक, श्रीमती साधना स्थापक, मिनेंद्र डागा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा), मुकेश मरैया (पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष चीचली), डॉ. योगेश कौरव, जिला पंचायत सदस्य अंजू शुक्ला व चंद्रकांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष गाडरवारा राव संदीप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष मोहरकांत गुर्जर, किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक भार्गव, भाजपा नेता महेश अदरुज, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला, गौसेवक ठाकुर प्रसाद सिंह, खंगार समाज सेवा विकास समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का संचालन व आभार

कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यप्रकाश बसेडिया ने किया। स्वागत भाषण मलखान सिंह (क्षेत्रीय अध्यक्ष, महाकौशल प्रांत) ने दिया एवं मंत्री की घोषणाओं का स्वागत किया।
आभार प्रदर्शन बलदेव सिंह खंगार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवन लाल खंगार ने की। स्वागत गीत कु. नंदिनी ने मधुर स्वर में प्रस्तुत किया।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर माधवशरण घुरे (जिला अध्यक्ष रायसेन), घनश्याम सिंह, मिश्रीलाल खंगार, हरिशंकर खंगार, शील कुमार, मनोज कुमार पटवारी, रमेश खंगार, राकेश हरदौलिया, कांशीराम घुरे, उमाशंकर, हीरालाल गोहिया, लखनलाल, आकाश खंगार, रामेश्वर प्रसाद, पुरुषोत्तम, शंकरलाल खंगार, भूपत सिंह, दीपक खंगार, नारायण सिंह खंगार, विपिन विहारी खंगार, ममता हरदौलिया, शिक्षिका चंद्रकांती, पूर्व सरपंच जया खंगार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!