उत्तर प्रदेश

75 वर्षीय बुजुर्ग की 40 वर्षीय विधवा से शादी, सुहागरात के अगले दिन मौत

गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कुछमूछ गांव की अनोखी घटना, गांव में बनी चर्चा का विषय

जौनपुर (गौराबादशाहपुर)। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमूछ गांव में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग संगरू ने 40 वर्षीय विधवा मनभावती से विवाह किया और शादी की पहली ही रात पत्नी संग समय बिताने के बाद अगले ही दिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत जौनपुर उजाला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की एक साल पहले हो चुकी थी मौत

मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग संगरू की पहली पत्नी अनारी की मौत करीब एक साल पहले हो गई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी। अकेलेपन से परेशान संगरू ने रिश्तेदारों की सलाह पर शादी का निर्णय लिया।

विधवा महिला के दो बच्चे

संगरू ने जिस महिला से शादी की, वह मनभावती है। उनके पहले पति का सात साल पहले निधन हो चुका था। मनभावती के दो बच्चे हैं—काजल अंजलि (पुत्री) और शिवा (पुत्र)। विवाह के बाद मनभावती अपने बच्चों के साथ संगरू के घर आ गईं।

जिस महिला से विवाह हुआ, वह मनभावती थीं। सात साल पहले पति की मृत्यु के बाद वह दो बच्चों—काजल अंजलि और शिवा—के साथ जीवन बिता रही थीं। परिवार और समाज से मिली सहमति ने उन्हें भी नए रिश्ते को स्वीकार करने की ताकत दी। शादी के बाद वह अपने बच्चों संग संगरू के घर आ गईं।

नवरात्रि के अवसर पर संपन्न हुआ विवाह

यह विवाह नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मंदिर में पूरे रीति-रिवाज और रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी एक ही कमरे में रुके। लेकिन सुबह अचानक संगरू की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने दी जानकारी

इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस मामले में थाना अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि अभी तक थाने में कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। यदि कोई शिकायत आती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

अंतिम संस्कार का इंतजार

फिलहाल संगरू का शव घर पर ही रखा गया है। उनके अंतिम संस्कार के लिए मुंबई से भतीजे के आने का इंतजार किया जा रहा है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!