धर्ममध्य प्रदेश

हीरापुर धाम में 37वां श्री शतचंडी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण 19 जनवरी से

नर्मदा उत्तर तट पर सजेगा भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का महोत्सव

गाडरवारा।
नर्मदा उत्तर तट स्थित श्री कैलाश कुटी ललिता घाट, श्री राजराजेश्वरी मंदिर हीरापुर धाम में प्रति वर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी 37वां श्री शतचंडी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा प्रवचन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक विधि-विधान एवं श्रद्धा भाव के साथ संपन्न होगा।

वृंदावन के कथा व्यास करेंगे भागवत कथा

आयोजन के अंतर्गत श्रीमद् भागवत महापुराण कथा प्रवचन का वाचन कथा व्यास पं. शिव ओम कृष्ण जी शास्त्री (वृंदावन धाम) के पावन मुखारविंद से किया जाएगा।
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

25 जनवरी को नर्मदा पूजन, दीपदान और भंडारा

आयोजन के अंतिम दिन 25 जनवरी 2026 को सायं 6:30 बजे से मां नर्मदा का पूजन, दीपदान, पूर्ण आहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

धर्म लाभ लेने की अपील

आयोजक श्री राजराजेश्वरी भक्त मंडल, हीरापुर धाम ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, साधकों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म, भक्ति एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!