Astrology

Astrology: आज का राशिफल (Daily Horoscope)

शुभांक: 4, 5, 6

♈ मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए संतुलित रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

♉ वृष राशि (Taurus)

आय में बढ़ोतरी के योग हैं। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात संभव। जल्दबाजी से बचें और बोलचाल में संयम रखें।

♊ मिथुन राशि (Gemini)

आपका स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। चोट-चपेट से सावधान रहें। परिवार में विवाह की चर्चा हो सकती है।

♋ कर्क राशि (Cancer)

निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखें। किसी पुराने मुद्दे से तनाव मिल सकता है। माता-पिता के सहयोग से रुका काम पूरा होगा। निवेश सोच-समझकर करें।

♌ सिंह राशि (Leo)

आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। परिवार संग घूमने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

♍ कन्या राशि (Virgo)

दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में मेहमान आ सकते हैं। विवादों से दूर रहें। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।

♎ तुला राशि (Libra)

भाग्य का साथ मिलेगा। हर काम में सफलता के योग। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर संभव।

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

धैर्य बनाए रखें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन से बचें। किसी बड़े व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। सम्मान की प्राप्ति होगी।

♐ धनु राशि (Sagittarius)

परिवार में शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। रुके हुए कार्यों से लाभ होगा। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। सेहत पर ध्यान दें।

♑ मकर राशि (Capricorn)

शत्रुओं पर विजय मिलेगी। लोगों का दिल जीतेंगे। राजनीति में पद प्राप्त हो सकता है। काम टालने से बचें। मित्रों का साथ मिलेगा।

♒ कुंभ राशि (Aquarius)

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी संग घूमने का अवसर। नौकरी का तनाव कम होगा। वरिष्ठों की सलाह से लाभ मिलेगा।

♓ मीन राशि (Pisces)

नई संपत्ति खरीदने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!