हर बच्चा पोलियो मुक्त, हर घर स्वस्थ और सशक्त
गाडरवारा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक दवा

गाडरवारा (अब्दुल फिरोज खान बबलू)। “हर बच्चा पोलियो मुक्त, हर घर स्वस्थ और सशक्त” के संदेश के साथ गाडरवारा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। आंगनवाड़ी केंद्र चिरहकला निरंजन वार्ड में आयोजित कार्यक्रम के तहत भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक भार्गव ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक राकेशिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गुलाब बाई धानक, शांति कुशवाहा सहित क्षेत्र की महिलाएं और बच्चों की माताएं मौजूद रहीं। सभी ने बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दवा पिलाने का संकल्प दोहराया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह पल्स पोलियो अभियान 14 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
उद्देश्य
अभियान का उद्देश्य देश के हर बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखना और भारत को पूर्ण रूप से पोलियो मुक्त बनाना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।








