“सॉरी… बॉयफ्रेंड से करूंगी शादी” – पति को मैसेज कर प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, 5 महीने पहले हुई थी शादी

मुजफ्फरपुर (बिहार)। शादी सात जन्मों का बंधन मानी जाती है, लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नवविवाहिता ने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया। शादी के महज साढ़े पांच महीने बाद ही महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इतना ही नहीं, उसने पति को व्हाट्सएप पर मैसेज कर लिखा – “सॉरी… बॉयफ्रेंड से शादी करूंगी” और प्रेमी के साथ अपनी फोटो भी भेज दी।
गहने और नकदी लेकर हुई फरार
जानकारी के मुताबिक, मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने ससुराल से 53 हजार रुपये नकद और लगभग 1.70 लाख रुपये के गहने लेकर भाग गई। घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पति के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया।
पति को भेजी प्रेमी संग तस्वीर
मैसेज में महिला ने लिखा कि वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही है और इसके लिए माफी भी मांगी। इसके साथ ही उसने प्रेमी संग अपनी तस्वीर भी भेजी। यह देख पति के होश उड़ गए।
शिवहर के युवक संग भागी महिला
शिकायत दर्ज कराने वाले पति ने बताया कि महिला शिवहर जिले के रहने वाले युवक नितीश कुमार रजक के साथ फरार हुई है। पीड़ित पति ने मिठनपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को नामजद किया है।
Also Read-राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस : मेघालय पुलिस ने दाखिल की 790 पन्नों की चार्जशीट, पत्नी सोनम मुख्य आरोपी
पुलिस जांच में जुटी
मिठनपुरा थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला और उसके प्रेमी की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।







