मध्य प्रदेश
सुक्खेवाली माता दरबार में 40 साल से जारी जागरण, शोभा यात्रा की तैयारी

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी: मां शेरावाली दरबार में पिछले 40 वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा नवाते का जागरण मनाया जा रहा है। हर दिन रात 9:00 बजे से 10:30 बजे तक कीर्तन और भजन आरती का आयोजन होता है। भक्तों द्वारा माता के जयकारे लगाकर भक्ति और आस्था का वातावरण बनाया जाता है।
इस सप्ताह का कार्यक्रम
- सप्तमी : विशेष कीर्तन
- अष्टमी : पूजा का आयोजन
- नवमी: ज्वारे विसर्जन के लिए होशंगाबाद की ओर शोभा यात्रा निकाली जाएगी
श्रद्धालु समयानुसार उपस्थित होकर माता के दरबार में भक्ति और जागरण का लाभ उठा सकते हैं।