क्राइममध्य प्रदेश

सिवनी में 4 वर्षीय बच्ची का अपहरण, जबलपुर से सकुशल बरामद – दो आरोपी गिरफ्तार

सिवनी जिले से अपहृत 4 वर्षीय बच्ची को जबलपुर पुलिस ने बल्देवबाग के निर्माणाधीन मकान से सकुशल बरामद किया। दो आरोपी गिरफ्तार, परिजनों को बच्ची सौंप दी गई।

जबलपुर/सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से अपहृत 4 वर्षीय मासूम बच्ची को जबलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण

घटना 25 सितम्बर 2025 की सुबह की है। धूमा थाना क्षेत्र निवासी हेमवती उईके (55 वर्ष) ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 4 वर्षीय नातिन राशि बर्कडे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

संदिग्धों पर पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मढदेवरी धूमा निवासी रूपेश यादव (22 वर्ष) अक्सर बच्ची को खेलने ले जाया करता था और घटना के समय भी आसपास मौजूद था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह इन दिनों जबलपुर में मजदूरी कर रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने विशेष टीम गठित कर बच्ची की तलाश के निर्देश दिए।

जबलपुर से मिली सफलता

एएसपी आयुष गुप्ता और एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच जबलपुर और धूमा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। कोतवाली थाना क्षेत्र के बल्देवबाग स्थित एक निर्माणाधीन मकान पर दबिश दी गई, जहां से बच्ची सकुशल बरामद कर ली गई।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मौके से दो युवकों को पकड़ा, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई–

  • रूपेश यादव पिता वीरन यादव (22 वर्ष), निवासी मढदेवरी घूमा, जिला सिवनी
  • यशवंत यादव पिता पंचम यादव (22 वर्ष), निवासी बावली घूमा, जिला सिवनी

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बच्ची को घर के सामने से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर निर्माणाधीन मकान में छिपा कर रखा था।

बच्ची सकुशल परिजनों को सौंपी गई

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

द बिग बिलीयन डे सेल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!