क्राइममध्य प्रदेश
सालीचौका में बेखौफ चोरों का आतंक
मुख्य बाजार की शारदा किराना दुकान में 60 हजार की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका। नगर के मुख्य बाजार में देर रात चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त की पोल खोल दी। शारदा किराना स्टोर का ताला तोड़कर चोर करीब 60 हजार रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए।
चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर करीब एक घंटे तक दुकान के अंदर सामान पैक करते रहे, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं।
इस घटना ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों और आम जनता में आक्रोश पनप रहा है।
Also Read-पालतू कुत्ते का नाम ‘शर्मा जी’, पड़ोसी की भावनाएं आहत — विवाद पहुंचा थाने
आज पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर गाडरवारा में एक चोरी का खुलासा करने प्रेसवार्ता करेंगे, लेकिन सालीचौका नगर की जनता पूछ रही है कि जब चोर खुलेआम शहर में घूम रहे हैं तो सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?







