धर्ममध्य प्रदेश

सालीचौका में पहली बार 500 मीटर लंबी भूतिया गुफा में विराजमान हुई मां भवानी और 21 देवी-देवता

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका, नरसिंहपुर। नगर के वार्ड नं 8, शिवशक्ति तिराहा पर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पिछले 35 वर्षों से मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस वर्ष पहली बार लगभग 500 मीटर लंबी गुफा में मां भवानी सहित 21 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गईं।

गुफा का अनोखा आकर्षण

  • गुफा में छोटे बच्चों को भूतों के रूप में सजाया गया है, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
  • दर्शक मुख्य प्रतिमा के दर्शन के बाद कतारबद्ध रूप से गुफा में प्रवेश करते हैं।
  • प्रवेश करते ही श्री गणेश जी के दर्शन होते हैं, उसके बाद भोलेनाथ, बजरंगबली और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन होते हुए निकास द्वार पर भारत माता दिखाई देती हैं।

सालीचौका में

सामाजिक संदेश

गुफा के भीतर लव जिहाद से जुड़े पोस्टर भी लगाए गए हैं, जो दर्शकों को जागरूक और प्रेरित कर रहे हैं। यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए सराही जा रही है।

आयोजन और युवा सहभागिता

  • पूरे पंडाल और भूतिया गुफा को सजाने-सवारने में समिति के युवाओं का विशेष योगदान रहा।
  • दुर्गा आरती में रोजाना महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।
  • दिन प्रतिदिन दर्शकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!