मध्य प्रदेश

सालीचौका नरसिंहपुर : नवरात्र पर बुंदेलखंडी देवी लोकगीतों का भव्य आयोजन

देवी जागरण में कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी का संदेश भी दिया

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका/नरसिंहपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र में देवी भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। छोटा बाजार श्री नवदुर्गा उत्सव समिति, मां पार्वती जी मंदिर श्री साहू निवास तथा जगत जननी दुर्गा उत्सव समिति हरदौल वार्ड ग्राम बसुरिया में रविवार रात बुंदेलखंडी देवी लोकगीतों का भव्य आयोजन किया गया।

कलाकारों की प्रस्तुतियां

इस देवी जागरण में दूरदर्शन-आकाशवाणी कलाकार मानसिंह कुशवाहा, धनराज विश्वकर्मा (अध्यक्ष, बागेश्वरी साहित्य परिषद), सूरज श्रीवास (राधा रमण संगीत क्लास संचालक) सहित स्थानीय संगीत कलाकारों ने भक्ति गीत, जस और बुंदेलखंडी देवी लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं।

विशेष रूप से कलाकारों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी अपनाओ जैसे सामाजिक संदेशों पर आधारित गीत भी प्रस्तुत किए।
मानसिंह भैया ने अपने गीतों के माध्यम से वर्तमान परिवेश पर सार्थक संदेश दिया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में रही बड़ी उपस्थिति

इस मौके पर वरिष्ठ हाकम सिंह वर्मा, गुलाब सिंह सिलोकिया, नवांकुर हरदौल जन सेवा समिति सचिव रामेश्वर वर्मा, दिनेश साहू, विजय कुशवाहा, हरिशंकर कुशवाहा, नरेन्द्र वर्मा, महेन्द्र पटेल, अशीष राय, राजकुमार राय, विशाल गुप्ता सहित दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्ति और संस्कृति का संगम

देवी जागरण ने न केवल भक्ति रस में डुबोया बल्कि लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को भी उजागर किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि धार्मिक पर्व समाज को एकजुट करने और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन सकते हैं।

ग्रेट इंडियन सेल

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!