मध्य प्रदेश

सांसद खेल महोत्सव को लेकर बरेली में हुआ बैठक का आयोजन

सेवा पखवाड़ा, जीएसटी सुधार, आत्मनिर्भर भारत और खेलों पर सांसद दर्शन सिंह ने की चर्चा

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

बरेली (नर्मदापुरम)।
बरेली शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विवेकानंद सभागार में मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 और सेवा पखवाड़ा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ नर्मदापुरम-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सांसद ने खेल महोत्सव की दी जानकारी

सांसद श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “फिट युवा, विकसित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि महोत्सव क्षेत्रीय युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जिसमें राष्ट्रीय और स्थानीय खेलों का समावेश किया गया है।

खेल सांसद खेल

महोत्सव में शामिल खेल

  • वॉलीबॉल
  • बैडमिंटन
  • एथलेटिक्स
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • स्थानीय खेल: खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी

सांसद ने जानकारी दी कि सभी इच्छुक खिलाड़ी 20 सितम्बर 2025 तक www.sansadkhelmahotsav.in या क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

खेलों से मिलेगी नई ऊर्जा

सांसद श्री चौधरी ने युवाओं से खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाते हैं।
खेल जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति, टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

सेवा पखवाड़ा पर दिशा-निर्देश

सांसद ने बैठक में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन होगा।

बैठक में रहे गणमान्य उपस्थित

बैठक में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से –
सुरेश पाठक, जोधाराम ठाकुर, शंकर सिंह पटेल, श्रवण कुमार पटेल, सुरेश कुमार पाठक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मकरन सिंह पटेल, भवूत सिंह खूते, जनभागीदारी अध्यक्ष अनिल चौहान, सांसद खेल महोत्सव क्वार्डिनेटर निरंजन वैष्णव, ब्लॉक क्वार्डिनेटर हेमंत पटेल, राजेंद्र पटेल, हेमंत बड़कुर, मनोहर पटेल, विनोद पटेल, प्रशांत पाठक, राहुल पटेल, नीलेश पटेल, नीतिराज सिंह पटेल (भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान सदस्य), जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी, बरेली तहसीलदार लालजी राम वर्मा, दानिश अहमद खान, ब्लॉक सीईओ नीरज दुबे, महाविद्यालय प्राचार्य केके वाणी, हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य शशि रघुवंशी, यूथ क्वार्डिनेटर एवं शिक्षा व खेल विभाग से जुड़े अधिकारी शामिल रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!