सांसद खेल महोत्सव का आगाज 2 नवंबर से

करेली ( पूजा मालवीय)। सांसद खेल महोत्सव नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र की शुरुआत 2 नवंबर 2025 से स्टेडियम ग्राउंड एन एच क्रमांक 44 बरमान में होने जा रही है। जिसमे नरसिंहपुर करेली विधानसभा के निवासरत खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में खो खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और रस्साकसी खेलो का आयोजन किया जाएगा। सांसद खेल महोत्सव युवाओं को खेल के मंच प्रदान करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित होता है। यह ग्रामीण, विधानसभाओ और लोकसभाओ पर आयोजित होता है और इसमें खो खो, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और पारंपरिक खेलों सहित कई खेल शामिल हैं। यह आयोजन भारत में “फिट इंडिया मूवमेंट” को बढ़ावा देता है। नरसिंहपुर विधान सभा में आयोजन बरमान में आयोजित होगा। लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दर्शन चौधरी ने नरसिंहपुर करेली विधानसभा के खिलाड़ियों से भाग लेने का आवाहन किया।








