क्राइम

सहावन गांव: जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर रोक लगाने सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका (नरसिंहपुर)। सहावन गांव में बीते कई दिनों से अवैध देशी-विदेशी शराब, जुआ और सट्टे का कारोबार खुलेआम चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन गतिविधियों को स्थानीय असामाजिक तत्वों के साथ-साथ बाहरी गुंडों का भी संरक्षण प्राप्त है। इसके चलते गांव में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, परिवारों में कलह का माहौल है और युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

इस स्थिति से परेशान होकर ग्राम सहावन निवासी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधाबाई अहिरवार, किसान सभा के नन्हेलाल वर्मा, कमलेश चौधरी, लालसाहब पटेल, प्रदीप, राजा एवं शकुन बाई सहित एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रमुख मांग

ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!