मध्य प्रदेश
सराफा व्यवासायी राजेश चौकसे का देवलोकगमन,

सालीचौका नरसिंहपुर, स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक राजेश चौकसे (राजेश कक्का) का गत रात्रि अचानक ह्र्दयगति रुक जाने से देवलोकगमन हो गया जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास से निकली और अंतिम संस्कार सालीचौका मुक्तिधाम में किया गया।उनके अंतिम संस्कार में सभी वर्ग के नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर दो मिनट का मौन धारण कर
ईश्वर से चौकसे परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने ढांढस बंधाया।स्व.श्री चौकसे अनाज व्यवासायी बीरेंद्र चौकसे,शिवकुमार अनिल चौकसे के छोटे भाई और शुभम,ऋषभ चौकसे के पिताजी थे







