मध्य प्रदेश
समरसता युवा मंच ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़ाया कदम

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी। समरसता युवा मंच के अध्यक्ष मनजीत कलोशिया ने बताया की सलकनपुर देवी धाम की ओर पैदल यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के बीच सेवा कार्य किया गया। इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को पानी एवं फल वितरित किए, साथ ही मूव स्प्रे कर थकान मिटाने में सहयोग किया।
इस अवसर पर समरसता युवा मंच के सभी साथी मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय योगदान दिया।
रोहित जोशी, रोहित साल्वे, ऋषि डागोरिया,प्रवेश उतवार, यश सोनकर, करण वरगले, हृतिक चौहान, आलोक चावरे, अनिकेत सोलंकी,शैलेन्द्र गौहर, अजय गरबे, ध्रुव धौलपुरिया,देव सोनकर, अंश परोचे, अभय चावरे, अभिषेक चावरे,उपस्थित रहे।







