अंतर्राष्ट्रीय

सनसनी: TikTok इन्फ्लुएंसर और परिवार की क्रूर हत्या

ट्रक में प्लास्टिक में लिपटी मिलीं चारों लाशें, मैक्सिको में कार्टेल-स्टाइल एक्सीक्यूशन

ग्वाडलजारा (मेक्सिको)। मेक्सिको से एक दिल दहला देने वाला अपराध का मामला सामने आया है। मशहूर TikTok इन्फ्लुएंसर और सिंगर एस्मेराल्डा फेरर गरेबाय (32), उनके पति रोबर्टो कार्लोस गिल लिसिया (36), बेटे गाएल (13) और बेटी रेजिना (7) की लाशें एक पिकअप ट्रक में प्लास्टिक से लिपटी हुई बरामद की गईं।

ऑटो शॉप में हुई हत्या, ट्रक में डंप की गई लाशें

फॉरेंसिक और बैलिस्टिक जांच में खुलासा हुआ है कि परिवार की हत्या एक ऑटो रिपेयर शॉप में की गई थी। इसके बाद शवों को ट्रक में डालकर ग्वाडलजारा शहर में छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने इसे कार्टेल-स्टाइल एक्सीक्यूशन करार दिया है।

सोशल मीडिया पर लक्ज़री लाइफस्टाइल

एस्मेराल्डा फेरर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। उनके वीडियो अक्सर नार्को-कोरिडो गानों पर बनाए जाते थे और कई बार उनके कैप्शन में “नार्को बॉयफ्रेंड के फायदे” जैसे वाक्य भी देखे गए। उनकी कंटेंट स्टाइल को लेकर उन्हें काफी सुर्खियां मिलती थीं।

बिज़नेस डीलिंग्स पर शक

फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि परिवार सीधे तौर पर किसी कार्टेल से जुड़ा था या नहीं। हालांकि जांच अधिकारियों का मानना है कि पति रोबर्टो की बिज़नेस डीलिंग्स—जिसमें गाड़ियों की बिक्री और खेती का कारोबार शामिल था—उन्हें संगठित अपराधियों के निशाने पर ले आईं। लोकल मीडिया के मुताबिक, इस हमले में असली टारगेट पति को ही माना जा रहा है।

जांच जारी

पुलिस और फॉरेंसिक टीमें घटना की गहन जांच में जुटी हैं। हालांकि, अब तक किसी भी गैंग या कार्टेल ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!