मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

शिक्षक दिवस2025: मध्य प्रदेश के 14 शिक्षकों को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा

शिक्षक दिवस 2025, मध्य प्रदेश शिक्षक सम्मान

भोपाल: 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय शिक्षक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में 14 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके शिक्षण और विद्यार्थियों के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को 25,000 रुपये की सम्मान निधि, शॉल और श्रीफल भेंट की जाएगी।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने चयनित शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि ये शिक्षक अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के तहत सम्मानित शिक्षक

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 1-8)

  1. श्री जितेन्द्र शर्मा – शासकीय प्राथमिक शाला बिसोनिया, गुना
  2. श्री दिलीप जायसवाल – शासकीय उ.मा.वि. क्रमांक-2, शाजापुर
  3. श्री दिलीप कटरे – ई.पी.ई.एस., भाटीवाड़ा, सिवनी
  4. श्रीकांत कुर्मी – शासकीय प्राथमिक विद्यालय, बसिया, दमोह
  5. श्रीमती श्रद्धा गुप्ता – शासकीय माध्यमिक विद्यालय, सतौआ, दमोह
  6. श्री मोहन सिंह गौंड – शासकीय माध्यमिक शाला, चंदेसरा, उज्जैन
  7. श्री अपूर्व शर्मा – शासकीय माध्यमिक शाला, उबालाद, अलीराजपुर
  8. श्री धनराज वाणी – शासकीय उ.मा.वि., रुस्तमपुर, खण्डवा

उच्चतर माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-12)

  1. श्रीमती राधा शर्मा – शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि., बाग, धार
  2. डॉ. नरेन्द्र कुमार उरमलिया – शासकीय उ.मा.वि., मेडिकल कॉलेज, जबलपुर
  3. श्री महेन्द्र कुमार लोधी – शासकीय उ.मा. संभागीय ज्ञानोदय विद्यालय, तिलीवार्ड, सागर
  4. श्रीमती विनीता ओझा – शासकीय उ.मा.वि., जावरा, रतलाम
  5. डॉ. सरिता शर्मा – शासकीय हाई स्कूल, पांदा, राजगढ़

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक (2024)

  • श्री माधव प्रसाद पटेल – शासकीय माध्यमिक शाला लिधौरा, दमोह
  • श्रीमती सुनीता गोधा – शासकीय हाई स्कूल, मंदसौर

सम्मान सामग्री: शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और 5,000 रुपये सम्मान निधि।

इसे भी पढ़ें-केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दी बड़ी सौगात

शिक्षक दिवस समारोह का महत्व

  • इस समारोह का उद्देश्य शिक्षकों को सम्मान और प्रेरणा देना है।
  • चयनित शिक्षक अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्त्रोत होंगे।
  • यह कार्यक्रम प्रदेश में शिक्षा के स्तर और गुणवत्ता को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!