मध्य प्रदेश

शाहपुर सब-स्टेशन में बस बार कंडक्टर बदले जाने के कारण 18 सितम्बर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता शाहपुर

शाहपुर सब स्टेशन 17 सितम्बर — शाहपुर विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। शाहपुर सब-स्टेशन में बस बार कंडक्टर को बदले जाने का कार्य 18 सितम्बर 2025 को किया जाएगा। इस कार्य के चलते क्षेत्र में अस्थायी रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक यंत्री, शाहपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 18 सितम्बर को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह कार्य विद्युत तंत्र के नियमित रखरखाव एवं सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बताया गया है।

बिजली आपूर्ति बंद रहने वाले क्षेत्रों में क्रमशः शाहपुर, भैयावाड़ी, पलासपानी, सिलपटी तथा सुहागपुरधाना शामिल हैं।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने हेतु आवश्यक तैयारियाँ पहले से कर लें तथा सहयोग प्रदान करें।

आदेशानुसार
सहायक यंत्री, शाहपुर

Also Read-बच्चों की आवाज पर कलेक्टर का बड़ा कदम: शाहपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्राचार्य, नर्स और काउंसलर पर कार्रवाई की तैयारी

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!