मध्य प्रदेश

शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में छात्राओं ने मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गाडरवारा। शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में गणेश चतुर्थी के पूर्व में एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मिट्टी से भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं स्वयं के हाथों से तैयार कीं।

छात्राओं ने अपनी बनाई हुई प्रतिमाएं विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों एवं प्राचार्य महोदय को प्रदर्शित कीं। प्राचार्य श्री सुशील शर्मा ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें मिट्टी से सुंदर गणेश प्रतिमाएं तैयार करने पर शुभकामनाएं दीं तथा इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी छात्राओं के रचनात्मक कार्य की प्रशंसा की और उन्हें इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

इस गतिविधि का उद्देश्य न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को संजोना था, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से त्योहार मनाने की प्रेरणा देना भी था। छात्राओं का यह प्रयास निस्संदेह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक संदेश बनकर उभरा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!