मध्य प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद ने विजयादशमी पर किया विशाल शस्त्र पूजन

अखाड़ों को करेंगे पुनर्जीवित, बनाएंगे शक्ति का केंद्र

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

इटारसी। विजयादशमी के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा बजरंग व्यायामशाला, मालवीयगंज में भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सनातनी बंधु, अखाड़ों के पहलवान और विहिप पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार और ब्राह्मण देवताओं की उपस्थिति में शस्त्रों के विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद हनुमानजी महाराज की आरती संपन्न कर प्रसाद वितरण किया गया।

विश्व हिंदू परिषद

जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने कहा—

“हिंदू सनातन धर्म का यह सबसे बड़ा पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हमारी संस्कृति का संरक्षण अखाड़ों के माध्यम से हुआ है। हमें इन्हें पुनर्जीवित कर शक्ति का केंद्र बनाना है।”

विहिप द्वारा अखाड़ों को जीवित रखने के प्रयास में संचालक एवं पहलवानों का सम्मान गमछा पहनाकर किया गया। वहीं पहलवानों ने भी विहिप पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया।

प्रमुख उपस्थितिजन

  • पूर्व पार्षद एवं पहलवान शंकर यादव, चिमन पहलवान, शैलेन्द्र सिंह चौहान, गुड्डू पहलवान, चंदन बाथरी, गोलू पटेरिया, गोलू चौरे
  • विहिप नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया, नगर सह मंत्री इंदर मेहरा, नगर संयोजक संदीप यदुवंशी, गौरक्षा प्रमुख त्रिवेंद्र चंदेले, आकाश मेहरा सहित बड़ी संख्या में सनातनी बंधु उपस्थित रहे।

 

ग्रेट इंडियन सेल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!