विश्व शिक्षक दिवस पर समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने किया शिक्षकों का सम्मान

संवाददाता अवधेश चौकसे
गाडरवार नरसिंहपुर। गत दिवस विश्व शिक्षक दिवस पर समाजसेवी मुकेश बसेडिया द्वारा शिक्षा के विभिन्न नवाचारो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 शिक्षकों को पुष्प वर्षा कर स्मृति चिन्ह, कलम डायरी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता मिनेन्द्र डागा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न नवाचारो में चयनित शिक्षकों को सम्मानित करना प्रसन्नता की बात है। शिक्षकों का सम्मान उनकी संख्या से नहीं बल्कि उनके कार्यों के आधार पर हों रहा है ये विशेष बात है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष अरुण तिवारी ने कहा कि शिक्षक हमेशा समाज में सम्मान के हकदार होते है। कार्यक्रम के आयोजक श्री बसेडिया ने स्वागत भाषण मे कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य बनाते है। उन्हें सम्मानित करने से गौरव की अनुभूति होती है पर सम्मान सदैव ही सार्थकता का होना चाहिए न कि संख्यात्मक स्तर पर ।
विदित हों कि इस आयोजन में व्याख्याता राजेश गुप्ता को संगीत शिक्षण, रायपुर प्राचार्य गजेंद्र कौरव को जनभागीदारी से स्कूल के बेहतर काया कल्प, मनीष शंकर तिवारी को डिजिटल नवाचार, राजेंद्र गुप्ता को स्कूल में बेहतर शिक्षण, मनीष श्रीवास्तव को विद्यालय में वृहद मात्रा में पौधारोपण, मुकेश पटैल को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, सुरेन्द्र पटैल को खेल खेल में बेहतर शिक्षण व सेवा कार्य, भागवती मेहरा को टीएलएम के उपयोग से उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, प्रतिभा मोर्य को बेहतर शिक्षण एवं हरीश मिर्धा को अनुशासित शिक्षण के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेंद्र गुप्ता ने किया एवं आभार राजेश गुप्ता ने जताया। कार्यक्रम में हरीश मेहरा सहित अन्य उपस्थित रहे







