लव स्टोरी: शादी के बाद भी प्रेमी को नहीं भूली पत्नी, पति ने उठाया बड़ा कदम

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से मंदिर में करवाई और सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ उसे विदा भी कर दिया। अब यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
शादी के बाद भी नहीं भूली प्रेमी को
कमरौली थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा सिंदूरवा गांव निवासी शिवशंकर की शादी 2 मार्च 2025 को उमा से हुई थी। धूमधाम से संपन्न हुए इस विवाह में दोनों परिवार मौजूद रहे। लेकिन शादी के बाद भी उमा अपने पुराने प्रेमी को नहीं भूल पाईं और लगातार मोबाइल पर बातचीत व मुलाकातें जारी रहीं।
पति ने की समझाने की कोशिश
शुरुआती दिनों में जब शिवशंकर को यह बात पता चली तो उन्होंने उमा को समझाने की कोशिश की। घर-परिवार का हवाला भी दिया लेकिन उमा अपने प्रेमी से रिश्ता तोड़ने के लिए तैयार नहीं हुईं। नतीजा यह हुआ कि घर का माहौल बिगड़ने लगा और कलह बढ़ गई।
Also Read-MP BJP Leader Drugs Case: आगर-मालवा में बीजेपी नेता की कार से 5.8 करोड़ का ड्रग्स जब्त, दो सप्लायर गिरफ्तार |
मंदिर में हुई दूसरी शादी
आखिरकार विवाद और तनाव से बचने के लिए पति ने बड़ा फैसला लिया। आपसी लिखापढ़ी के बाद औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर स्थित एक मंदिर में उमा और उसके प्रेमी की शादी कराई गई। सामाजिक रीति-रिवाजों के तहत वरमाला और सिंदूर की रस्म पूरी हुई और फिर शिवशंकर ने खुद पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया।
पूरे गांव में बनी चर्चा
यह घटना पूरे गांव और इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे प्यार, शादी और समझौते का अनोखा उदाहरण बता रहे हैं। कुछ इसे रिश्तों की मजबूरी कह रहे हैं तो कुछ इसे पति की बड़ी दिलेरी मान रहे हैं।







