राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में नर्मदापुरम संभाग का प्रतिनिधित्व करेगा टी.आर.एम. स्कूल, पुरानी इटारसी का बैंड

संवाददाता सनी लालवानी
नर्मदापुरम। आज नर्मदापुरम संभाग स्तरीय प्रतियोगिता शासकीय एस एन जी स्कूल, नर्मदापुरम में संपन्न हुई जिसमें नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिलों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंड का चयन भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। टी.आर.एम. स्कूल, पुरानी इटारसी, नर्मदापुरम संभाग में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए चयनित हुआ।
प्रतियोगिता का आयोजन संभागीय कार्यालय, शिक्षा विभाग, नर्मदापुरम संभाग द्वारा किया गया था। निर्णायक दल में नवोदय विद्यालय प्राचार्य, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य, एस एन जी स्कूल प्राचार्य एवं अन्य उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्या सुश्री रश्मा भाटिया द्वारा विद्यार्थियों को बधाई दी गई एवं राज्य स्तर पर संभाग का नाम रौशन करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की सलाह भी दी।







