राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों आत्मनिर्भर भारत के प्रोत्साहन के लिए तय – मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

संवाददाता पूजा मालवीय
करेली। जिला भाजपा नसिंहपुर द्वारा करेली में आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रोत्साहन के लिए व्यापारी महासम्मेलन एवं दिवाली मिलन समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसनेही पाठक,करेली नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सुशीला ममार सहित भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी बंधु एवं नगरवासी उपस्थित रहे। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी भारत के प्रोत्साहन के लिए व्यापारियों से अनुरोध किया। उन्होंने कहा की आत्मभरत का अर्थ केवल आर्थिक स्वतंत्रता नहीं बल्कि आत्मसम्मान, आत्मपरिश्रम एवं देश भक्ति की भावना है। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के वोकल फोर लोकल के संकल्प को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आवाहन किया। मंत्री श्री पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष करेली ने स्थानीय व्यापारियों, कारीगिरो का सम्मान किया।







