मां की विदाई के भावुक पल : शक्ति तिराहा दुर्गा उत्सव समिति सालीचौका के सदस्यों ने मांगी माफी, वीडियो वायरल

सालीचौका (Madhya Pradesh News): नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्ति तिराहा दुर्गा उत्सव समिति टावर मोहल्ला सालीचौका में मां दुर्गा की विदाई के समय भावुक दृश्य देखने को मिला। समिति के सदस्यों ने जगत जननी माता रानी दुर्गा से पूर्णाहुति के साथ कान पकड़कर माफी मांगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।
मां से मांगी माफी
समिति सदस्यों का कहना है कि यदि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की भूल-चूक हुई हो तो वे मां दुर्गा से क्षमा प्रार्थी हैं। भावनात्मक क्षणों में सभी भक्तों ने मां के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
अभी भी जारी हैं दर्शन
हालांकि, मां का विसर्जन बाद में होगा। इस समय देवी दुर्गा अभी भी भूतिया गुफा में विराजमान हैं, जहां 21 देवी-देवताओं की भव्य झांकी सजाई गई है। दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
भक्तों में उत्साह और आस्था
भक्तों का कहना है कि इस बार का दुर्गा उत्सव बेहद खास रहा। समिति द्वारा सजाई गई झांकियां और धार्मिक आयोजन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मां दुर्गा के विसर्जन तक भक्तों की भीड़ लगातार दर्शन के लिए उमड़ने की संभावना है।









