महिला कलचुरी समाज की आवश्यक बैठक संपन्न 31 अक्टूबर 2025 सहस्त्रबाहु जयंती का आयोजन

संवाददाता अवधेश चौकसे
गोटेगांव। हैहय क्षत्रीय वंश, कुलचुरी समाज गोटेगांव की अति आवश्यक बैठक का आयोजन स्थानीय नेताजी सुभाषचंद बोस मिनी स्टेडियम गोटेगांव में किया गया।
कार्यक्रम की प्रारंभिक बेला में आराध्यदेव भगवान राजराजेश्वर सहस्बाहूजी के तैल चित्र केसमक्ष माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया गया।,
अतिआवश्यक बैठक में महिला कलचुरी समाज द्वारा आगामी 31 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को भगवान सहस्बाहु जयंती बड़े ही हर्षोउल्लासमय वातावरण में मनाये जाने का निर्णय लिया गया।
सहस्त्रबाहु जयंती समारोह के पावन अवसर पर अंर्तराष्ट्रीय महिला कलचुरी समाज की पदाधिकारी गण शमिल होगी। साथ ही कार्यक्रम में जिले की समस्त मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील श्रीमति मनीषा राय सहित समस्त महिला कलचुरी समाज गोटेगांव ने की है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप सेश्रीमति श्रद्धा चौकसे, श्रीमति अर्चना चौकसे,श्रीमति रजनी राय,श्रीमति मनीषा राय,श्रीमति ऋतु राय,श्रीमति मोनिका राय, श्रीमति मंजू राय,श्रीमति शोभा चौकसे,श्रीमति वर्षा राय,श्रीमति लक्ष्मी राय,श्रीमति सुरंजना चौकसे,श्रीमति पार्वती राय,श्रीमति प्रियंका राय सहित सभी स्वजातीय महिला शक्ति उपस्थित रहीं।







