महंत श्री ओमकार गिरी जी महाराज का हुआ आगमन

गाडरवारा l महंत श्री 1008 श्री ओमकार गिरी जी महाराज का गुरुवार क़ो श्रीधाम एक्सप्रेस से गाडरवारा आगमन हुआ जहाँ से महाराज जी मां नर्मदाघाट अनुसुईया आश्रम ग्राम कीरखेड़ा रवाना हुये l इस दौरान रेलवे स्टेशन पर महाराज जी का भव्य स्वागत उनके शिष्य श्री धर्मगिरी जी महाराज के सानिध्य में कई ग्रामों से पहुँचे भक्तजनो द्वारा किया गया l भक्तों द्वारा फूलमाला से उनका स्वागत किया तथा ढोल की आवाज़ एवं गाजे बाजे के साथ महाराज जी की अगुवाई की गईं l थोड़ी देर भक्तों से मिलने के पश्चात महराज जी आश्रम के लिए रवाना हो गये l इस दौरान महाराज जी की अगुवाई एवं स्वागत के लिए ग्राम कीरखेड़ा, खकरिया, गुर्जरखेड़ा एवं आसपास के कई ग्रामों के लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे l गौरतलब हो कि महाराज जी पूर्व में प्रयागराज कुंभ में निरंजनी अखाड़े के सचिव पद पर शुशोभित थे l







