क्राइममध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश: भाजपा नेता के घर फायरिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

मुरैना में भाजपा नेता नागेंद्र तिवारी के घर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दो राउंड फायर कर फरार हुए। पुलिस ने जांच शुरू की, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

BJP नेता के घर गोलीबारी। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार देर रात बीजेपी नेता के घर फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दो राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कमिश्नरी कॉलोनी रोड की है, जहां बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी के घर बदमाशों ने गोलीबारी की। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व विधायक रघुराज कंसाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए।

सूचना मिलने पर सीएसपी और भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

पूर्व विधायक रघुराज कंसाना ने इस घटना पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!